संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. दूसरे दिन की कार्यवाही का भी हंगामेदार आगाज हुआ है. लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण शुरू होने के बाद दो मिनट के भीतर ही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई.

राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है. राज्यसभा में आज भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.