मेष राशि: परिवार के साथ सामंजस्य पर रहेगा जोर, टीम वर्क से कार्ययोजनाएं पाएंगी गति
मेष राशि के जातक अपने परिवार के लोगों के साथ सहकार और सामंजस्य बनाए रखने पर जोर देंगे. किसी भी महत्वपूर्ण मामले में उचित विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेना सही रहेगा.

और पढ़ें

अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और निसंकोच होकर आगे बढ़ें. कार्यस्थल पर टीम वर्क की भावना रहने से सभी कार्ययोजनाएं गति पाएंगी. मामलों को लंबित रखने से बचें और साझीदारी बढ़ाएं.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 5, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): खाकी

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान करें. विनय बढ़ाएं.

वृष राशि: समय पर काम पूरा करने का करें प्रयास, पैसों के मामलों में बरतें धैर्य
वृष राशि के जातकों को समय पर अपना कार्य पूरा करने का प्रयास लगातार बनाए रखना होगा. आर्थिक मामलों में धैर्य दिखाएं, जल्दबाजी भारी पड़ सकती है.

वाणिज्यिक क्षेत्र में सफलता के अवसर पूर्ववत बने रहेंगे. सेवा क्षेत्र में आप अपेक्षित प्रदर्शन करेंगे और वरिष्ठों से मुलाकात सफल रहेगी. अपनी सेहत पर ध्यान दें और मेहनत पर पूरा भरोसा रखें.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 5, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): सिल्वर

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. निरंतरता रखें.

मिथुन राशि: मानसिक मामलों में सहज रहेंगे जातक, नए और रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी रुचि
मिथुन राशि के जातक मानसिक मामलों में काफी सहज महसूस करेंगे और दूसरों से अपने मन की बात कह पाएंगे. मित्रों से करीबी और मेलजोल बढ़ेगा.

नवीन और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी. निसंकोच होकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ में बढ़ोतरी होगी. प्रियजनों के साथ घूमने और मनोरंजन के अवसर बनेंगे. भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखें.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4 और 5

शुभ रंग (Lucky Color): हरा

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. सहयोग रखें.

कर्क राशि: निर्णय लेने में उतावली से बचें जातक, पारिवारिक विषयों पर बना रहेगा फोकस
कर्क राशि के जातकों को कोई भी बड़ा निर्णय लेने में उतावली करने से बचना चाहिए. अपने वरिष्ठों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें.

परिवार में सभी के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें और अपनी भावनाओं को आवेश में ना आने दें. सरकारी कार्यों में निकटता बढ़ेगी और करियर-व्यापार में सफलता मिलेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 2, 3, 4 और 5

शुभ रंग (Lucky Color): एक्वा ब्लू

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. ंहरी वस्तुओं को दान व प्रयोग बढ़ाएं. जिद से बचें.

सिंह राशि: करियर में धैर्य से आगे बढ़ने का है दिन, आलस्य का त्याग कर पूरा करें लक्ष्य
सिंह राशि के जातक विभिन्न मामलों में सामंजस्य बढ़ाएंगे और करियर में धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे. समाज में आपकी साख और सम्मान बना रहेगा.

व्यापारिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएं और अपने लक्ष्य समय पर पूरे करें. आलस्य का पूरी तरह त्याग करें और व्यर्थ की चर्चाओं में समय नष्ट ना करें. आपका साहस और पराक्रम सभी को प्रभावित करेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 1, 3, 4 और 5

शुभ रंग (Lucky Color): पिस्ता समान

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. प्रवचन सुनें.

कन्या राशि: घर-परिवार में रहेगा उत्सव का वातावरण, वाणी व्यवहार से जीतेंगे सबका दिल
कन्या राशि के जातक सपरिवार किसी उत्सव या मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. निजी विषयों में आपका प्रभाव बढ़ेगा.

घर में किसी प्रिय मेहमान का आगमन संभव है. अपने परिजनों का भरोसा जीतेंगे और घर में हर्ष-आनंद का माहौल रहेगा. अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप कार्यस्थल और घर में सबका दिल जीत लेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4 और 5

शुभ रंग (Lucky Color): गहरा हरा

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. साजसज्जा बढ़ाएं.

तुला राशि: रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा, जीवनस्तर बनेगा आकर्षक
तुला राशि के जातक अपने विभिन्न प्रयासों को गति देंगे, जिससे चारों ओर बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. अपने तय बजट के अनुरूप ही खर्च और निवेश करें.

रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा. अपनी सकारात्मकता और संस्कारों पर जोर बनाए रखें. व्यक्तित्व में सरलता बढ़ेगी और इच्छित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा पाने में सफल रहेंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 5, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): फिरोजी

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान लंबोदर श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग व प्रयोग करें. आत्मशक्ति बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: रिश्तों में किसी बहस या विवाद से बचें, हड़बड़ी में ना लें कोई बड़ा फैसला
वृश्चिक राशि के जातकों का रिश्तों के प्रति सकारात्मक नजरिया बना रहेगा. सभी के साथ मिलकर रहें और किसी भी तरह की बहस या विवाद से बचें.

अनुशासन, विनय और विवेक बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में हड़बड़ी और जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं. व्यवसाय में भूलचूक करने से बचें, सूझबूझ से आगे बढ़ने पर आर्थिक कार्यों को अच्छी गति मिलेगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 5 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): अंजीर

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान दें. विनम्रता बनाए रखें.

धनु राशि: आय का प्रतिशत बना रहेगा बढ़ा हुआ, व्यापार विस्तार पर रहेगा विशेष जोर
धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बढ़त पर रहेगी. पेशेवर विषयों में आप उत्साह और अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.

उधार के लेन-देन से बचना हितकर रहेगा. चारों ओर लाभ की स्थिति बनी रहेगी और कार्य विस्तार पर आपका जोर रहेगा. सहकर्मियों और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी आय का प्रतिशत काफी बढ़ा हुआ रहेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6, 8 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): ऐप्पल ग्रीन

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान दें. सहज रहें.

मकर राशि: सरकारी कार्यों में बढ़ेगी सामंजस्यता, अधिकारियों का मिलेगा भरपूर सहयोग
मकर राशि के जातक अपने आर्थिक हितों के संरक्षण में आगे रहेंगे. सरकारी कार्यों में बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा.

आपकी पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी और प्रबंधन पहले से काफी बेहतर होगा. वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का कार्यस्थल पर पूरा सहयोग मिलेगा. योजनाओं को समर्थन मिलने से आपके पद और प्रभाव में अच्छी वृद्धि होगी.

शुभ अंक (Lucky Number): 4, 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): लहसुनिया

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. वादा पूरा करें.

कुंभ राशि: भाग्य के बल पर संवरेंगे आपके काम, समाज और कारोबार में बढ़ेगा प्रभाव
कुंभ राशि के जातक भाग्य के सहयोग से सहज गति से आगे बढ़ते रहेंगे. चारों ओर सकारात्मकता बनी रहेगी और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा और अपने मुख्य लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा. कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. इच्छित उपलब्धियां हासिल होंगी और समाज में आपका लाभ तथा प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 4, 5, 6 और 8

शुभ रंग (Lucky Color): मोरपंख समान

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान व प्रयोग करें. साहस बढ़ाएं.

मीन राशि: काम टालने की आदत से बचें जातक, स्वास्थ्य और खानपान के प्रति रहें सतर्क
मीन राशि के जातकों को छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने और काम को टालने की आदत से बचना होगा. अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की आदत डालें.

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी तरह के बहस-विवाद को टालें. अनजान लोगों पर जल्द भरोसा ना करें. घर-परिवार में शुभता बनी रहेगी और परिजनों के सहयोग से आपके जरूरी काम पूरे होंगे.

शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6 और 9

शुभ रंग (Lucky Color): वासंती

कल का उपाय (kal ke upay): रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं को दान करें. सतर्कता बनाए रहें.

---- समाप्त ----