कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) का पोर्टल 26 जून 2026 को यह हवाला देते हुए बंद किया गया था कि EPFO सर्विसेज को फास्‍ट और सुविधाजनक बनाने के लिए पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है और जल्‍द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा. हालांकि, 7 दिनों के बाद ही पोर्टल को चालू भी कर दिया गया है, लेकिन अभी तक EPFO की सर्विसेज नहीं चल पा रही हैं. ज्‍यादातर लोगों को क्‍लेम से लेकर एक्टिवेशन तक की समस्‍याएं आ रही हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं.

और पढ़ें

दरअसल, 3 जुलाई को EPFO के पोर्टल को फिर से बहाल किया गया था और कुछ बदलाव किया गए. सर्विस को बहाल करने के साथ ही ईपीएफओ की ओर से जानकारी दी गई थी कि सर्विस डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और मेंबर एक्‍सप्रीएंस को बेहतर बनाने के लिए महत्‍वपूर्ण डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.  वहीं UAN एक्टिवेशन संबंधी और UAN जनरेट करने संबंधी चीजों को वेबसाइट से हटाकर उमंग ऐप के द्वारा करने की बात कही गई थी.

लेकिन आज 26वां दिन है और अभी तक UMANG ऐप पर ईपीएफओ सर्विस को जारी नहीं किया गया है. यूजर्स अपने ऐप में लॉग इन तक नहीं कर पा रहे हैं... उमंग ऐप पर ईपीएफओ की सर्विस खुलते ही एक पॉप-अप मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है कि वेबसाइट मेंटिनेंस का काम जारी है और जल्‍द ही इसकी सर्विस बहाल की जाएगी. आपको हुई असुविधा के लिए हमे दुख है.

उमंग ऐप पर दिखाई दे रहा ये मैसेज.

पोर्टल पर हो रहे काम
दूसरी ओर, पोर्टल पर जानकारी दी गई है कि मेजर डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है. सदस्‍यों और नियोक्‍ता सर्विस अब लाइव हो चुके हैं और अब सभी सुविधाएं उपयोग के लिए उपलब्‍ध हैं. वहीं क्‍लेम को शेड्यूल किया गया है. इसके प्रॉसेस के वेरिफाई होने में 2 हफ्ते का समय लग सकता है. हालांकि कई यूजर्स का यह भी कहना है कि लंबे समय से क्‍लेम किया गया है, लेकिन अभी तक अकाउंट में पैसा क्रेडिट होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

ईपीएफओ पोर्टल पर दिख रहा ये मैसेज

क्‍लेम अभी तक नहीं हुआ प्रॉसेस
हालांकि, ईपीएफओ पोर्टल पर मेबर पासबुक जांच, पीएफ क्‍लेम सर्विस, हिस्‍स्‍ट्री और अन्‍य जानकारिया दिखाई दे रही थीं. सिर्फ UMANG App के जरिए ही कोई काम नहीं हो पा रहे हैं. इसके अलावा, कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर यह दावा किया गया है कि 15 से 20 दिनों के बाद भी उनके क्‍लेम को प्रॉसेस नहीं किया गया है. जबकि ईपीएफओ का कहना है कि क्‍लेम प्रॉसेस करने में थोड़ा वक्‍त लग सकता है, लेकिन जल्‍द ही इसे जारी कर दिया जाएगा.

कैसे चेक करें बैलेंस या पीएफ क्‍लेम?
अगर आपको बैलेंस चेक करना है तो यूएएन और पासवर्ड की मदद से EPFO पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और पासबुक चेक कर सकते हैं. साथ ही क्लेम भी यहीं से किया जा रहा है, क्‍योंकि अभी उमंग ऐप पर मेंटिनेंस का काम जारी है. इसके अलावा, SMS और मिस कॉल के जरिए भी पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं.

---- समाप्त ----