भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैदान पर गेंद से कहर बरपाने का काम करते रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन मोहम्मद सिराज ने कई मौकों पर खुद को साबित किया है. मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2026 में कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात की टीम को फाइनल में पहुंचाया था. मैदान पर बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले सिराज खेल के अलावा भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं.
और पढ़ें
पुलिस की वर्दी में सिराज की तस्वीरें वायरल
मोहम्मद सिराज ने खाकी वर्दी के साथ नई पारी की शुरुआत कर ली है. तेलंगाना पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर तैनात सिराज सोमवार को ऑफिश्यली रूप से अपनी ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने पहुंचे. पुलिस यूनिफॉर्म में सिराज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गईं, सिराज की इन तस्वीरों पर फैन्स लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
DGP से मुलाकात कर दिया खास तोहफा
ड्यूटी जॉइन करने के दौरान प्रोटोकॉल के तहत सिराज ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) सीवी आनंद से मुलाकात की. इस खास मौके पर सिराज ने DGP आनंद को अपनी सिग्नेचर टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट कर उनका सम्मान किया. मोहम्मद सिराज को लेकर सीवी आनंद ने भी 10 साल पुराना किस्सा शेयर किया.
सीवी आनंद ने याद किया पुराना किस्सा
इस मुलाकात के बाद डीजीपी सीवी आनंद ने एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि मोहम्मद सिराज ने प्रोटोकॉल के तहत मुझसे मुलाकात की. मैंने उन्हें तब से देखा है जब वे टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे. साल 2013-14 में हैदराबाद के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल अजीम ने मुझे सिराज का टैलेंट देखने के लिए बुलाया था. आज उन्हें इस मुकाम पर देखना गर्व की बात है.
ये भी पढ़ें- 'कई बार टूटी, फिर विराट भाई की सलाह, वजन भी कम...', पीवी सिंधु के कमबैक की कहानी यहां छिपी है
धारदार गेंदबजी से सिराज ने बनाई पहचान
सीवी आनंद ने आगे लिखा कि साल 2015 में घरेलू लीग्स में अपनी बेहतरीन गेंदबादजी के दम पर मोहम्मद सिराज ने रणजी ट्रॉफी में कदम रखा. इसके बाद साल 2016-17 के रणजी सीजन में 41 विकेट लेकर उन्होंने तहलका मचा दिया. अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून के बदौलत आज वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज बन चुके हैं.
तेलंगाना सरकार ने अक्टूबर 2024 में मोहम्मद सिराज को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए DSP पद से सम्मानित किया था. सिराज के साथ-साथ मुक्केबाज निकहत जरीन को भी राज्य सरकार ने सम्मानित करने का काम किया था.
---- समाप्त ----