स्कोडा (Skoda) इंडिया ने अपनी पॉपुलर सेडान स्लाविया (Slavia) के दो नए कलर को इंट्रोड्यूस किया है. कंपनी ने ये दोनों कलर मोंटे कार्लो एडिशन के लिए लॉन्च किया है. ये दोनों ही कलर सीमित लोगों के लिए होंगे. इन दोनों कलर्स को सिर्फ 200 यूनिट्स के लिए पेश किया गया है.
और पढ़ें
इस अपडेट को प्राइस में बिना किसी बदलाव के इंट्रोड्यूस किया गया है. स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन की कीमत 16.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 18.19 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
क्या होगा खास?
स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन में आपको स्टैंडर्ड वर्जन वाला ही डिजाइन देखने को मिलेगा. इस पर आपको Monte Carlo Edition की बैजिंग मिलेगी. नए कलर, ब्रांड के रैली मोंटे कार्लो हेरिटेज से प्रेरित हैं. इन कलर्स को बेहतर विजुअल प्रजेंस देने के लिए जोड़ा गया है. कार शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे डुअल फिनिश कलर में मिलेगी.
यह भी पढ़ें: पावर, सेफ्टी और माइलेज, आ रहा सबसे सस्ती Skoda का स्पोर्टी वर्जन
इस पेंट स्कीम के साथ ब्लैक्ड-आउट एक्सटीरियर डिजाइन क्लू, सिग्नेचर मोंटे कार्लो स्टाइलिंग एलिमेंट्स, एक प्रीमियम ब्लैक और रेंड इंटीरियर थीम के साथ फीचर रिच कैबिन मिलेगा. इसके अलावा कार में शार्क फिन एंटीना, बंपर गार्निश, ट्रंक स्पॉयलर और बॉडी पर ब्लैक्ड आउट एलिमेंट्स मिलेंगे.
फीचर्स, इंजन और पावर
कार का कैबिन ब्लैक और रेड एक्सेंट के साथ आता है. इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. कार के मैकेनिक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कार 6 एयरबैग की सेफ्टी के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: JEEP, SKODA की स्पीड पर ब्रेक, MG भी हुई स्लो! इन ब्रांड्स के घटे खरीदार
इसमें 1.0 लीटर का टीएसआई इंजन मिलेगा, जो 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा. इसके अलावा स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो एडिशन में 1.5 लीटर का टीएसआई इंजन मिलेगा, जो 7 स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ आएगा.
कार का 1.0 लीटर टीएसआई थ्री सिलेंडर इंजन 115 एचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 1.5 लीटर टीएसआई फोर सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड इंजन 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
---- समाप्त ----