तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मॉनसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान टीएमसी की बागी महिला सांसद के लिए आपत्तिजनक बात कही थी. इसके बाद लोकसभा में उनकी शिकायत की गई. अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यवाही का प्रस्ताव रखा. इसके बाद कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया.
और पढ़ें
लोकसभा ने एक महिला सदस्य के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से TMC के कल्याण बनर्जी को मॉनसून सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
बता दें कि मॉनसून सत्र का बुधवार का दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. इसके चलते लोकसभा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा में फिलहाल कार्यवाही जारी है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
---- समाप्त ----