अनन्या पांडे का यह ब्राइडल लुक काफी अट्रैक्टिव है, क्योंकि लाल-हरा नहीं बल्कि ऑफ व्हाइट कलर के इस लहंगा-चोली में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने जो लहंगा पहना है, वो किसी मास्टरपीस से कम नहीं लग रहा है और इसकी खासियत जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे. इसके ऊपर सजी 2,600 से ज्यादा थ्री-डायमेंशनल कमेलिया फूलों की पंखुड़ियां लगीं हैं, जिन्हें कारीगरों ने बहुत ही बारीकी से अपने हाथों से काटकर और अलग-अलग लेयर्स में सेट करके बेहद खूबसूरती के साथ लहंगे पर उतारा है.
(PHOTO:Instagram@ananyapanday)