27 जुलाई से न्याय देव शनि वक्री होने जा रहे हैं. इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी, जो कि 11 दिसंबर तक जारी रहेगी. शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए अच्छे तो कुछ के लिए खराब परिणाम लेकर आ सकता है. ज्योतिषविदों ने कुछ राशियों को वक्री शनि से संभलकर रहने की सलाह भी दी है. आइए जानते हैं कि शनि की उल्टी चाल सभी राशियों को कैसे परिणाम दे सकती है.
और पढ़ें
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि 12वें भाव में वक्री होंगे. अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत होगी. विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1, 2 और 9
आज का उपाय: चंद्रमौलीश्वर भगवान शिवशंकर की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शनि 11वें भाव में वक्री होंगे. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं. हालांकि बड़े भाई-बहनों या मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं. आर्थिक मामलों में समय अनुकूल माना जा रहा है.
शुभ रंग: शक्कर के समान
शुभ अंक: 2, 6 और 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि 10वें भाव में वक्री होंगे. नौकरी और व्यवसाय में काम का दबाव बढ़ सकता है. नौकरी बदलने की जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभदायक होगा. मेहनत का परिणाम मिलने में समय लग सकता है.
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शनि 9वें भाव में वक्री होंगे. धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी. उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 7
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि 8वें भाव में वक्री होंगे. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता रखें. गुप्त विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. इस दौरान बड़े निवेश या आर्थिक जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 7
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शनि 7वें भाव में वक्री होंगे. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. साझेदारी में कारोबार करने वाले लोग लेनदेन पूरी पारदर्शिता से करें. नए व्यापार की शुरुआत सोच-समझकर करें.
शुभ रंग: मूनलाइट
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि 6वें भाव में वक्री होंगे. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. हालांकि पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
शुभ रंग: स्फटिक के समान
शुभ अंक: 2, 6 और 7
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि 5वें भाव में वक्री होंगे. संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है. शेयर बाजार और सट्टे जैसे जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1 और 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि चौथे भाव में वक्री होंगे. पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भूमि और वाहन से जुड़े मामलों में कुछ देरी हो सकती है. कार्यस्थल पर आपकी क्षमता की परीक्षा होगी.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि तीसरे भाव में वक्री होंगे. आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा. छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है. मेहनत के बल पर रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है.
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि दूसरे भाव में वक्री होंगे. धन संचय में कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है. कटु वचन बोलने से रिश्तों में दूरी आ सकती है. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
मीन राशि
मीन राशि में ही शनि वक्री होंगे. इस राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति बन सकती है. किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें. नियमित योग और अनुशासित दिनचर्या लाभदायक रहेगी.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 2 और 3
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
---- समाप्त ----